सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. सिकरवार ने नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

Sep 26 2020

ग्वालियर। कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र में शनिवार सुबह सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र में जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में नाकाचन्द्रवदनी तिराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ पुरूवियों मौहल्ला, गली नं.1, गली नं.2, गली नं.3, गली नं.4 से मुडिया पहाड शंकर चौक होते हुये नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र की विभिन्न गलियों एवं मौहल्लों में जनसम्पर्क किया।