पं. दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलें
Sep 25 2020
ग्वालियर। एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भाजपा उनके सपनों को साकार कर रही है और विचारों को जन-जन तक पहुंचा रही है। उनका सपना है कि समाज केअंतिम पड़ाव पर रहने वाले व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए और इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है। यह बात शुक्रवार की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार सुबह दीनदयाल नगर के पास भाजपा के पदाधिकारी सहित मंत्री पहुंचे और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प भी लिया। इस मौके पर श्री तोमर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए घर-घर जाकर दस्तक दें।
उन्होंने कहा कि आमजन के बीच रहकर यह जानें कि किस व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और फिर उससे संपर्क साधें। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाले उपचुनाव में विजय हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सामंजस्य बनाए रखें और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जयभान ङ्क्षसह पवैया, माया सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, राकेश जादौन, समीक्षा गुप्ता, रामवरन सिंह गुर्जर, शरद गौतम आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









