जीवाजी विश्वविद्यालय के मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स का अतिथियों ने किया उद्घाटन

Sep 25 2020

 ग्वालियर। 24 करोड़ रुपए की लागत से तैयार स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर (मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स) का शुक्रवार की सुबह आचार संहिता लगने से कुछ समय पहले ही शुभारंभ किया गया। विधानसभा के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार दोपहर घोषणा की गई। आचार संहिता शुरु होने से कुछ समय पहले ही जीवाजी विश्वविद्यालय में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथियों ने शुभारंभ किया।
इस मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन शुक्रवार शाम को 7 बजे किया जाना था लेकिन आचार संहिता लगने से पहले ही इसका शुभारंभ सुबह साढ़े ग्यारह बजे करा दिया गया। उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजयसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल उद्बोधन दिया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुकला ने मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स की जानकारी अतिथियों को दी। इस मौके पर कार्यपरिषद के सभी सदस्य सहित जेयू के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।