हत्या के प्रयास के दोआरोपी गिरफ्तार

Sep 25 2020

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में दो साल पहले घर मे घुसकर जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर करने वाले दो बदमाशों को शुक्रवार को हजीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में शिब्बू तोमर उर्फ आशीष तोमर  पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह तोमर  29 वर्ष निवासी न्यू कॉलोनी नंबर 2, अनुज कुशवाह पुत्र प्रीतम सिंह कुशवाह उम्र 25 साल निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी थाना पड़ाव को गिरफ्तार किया। फरियादी संजय सिंह तोमर निवासी न्यू कॉलोनी नंबर 2 ने 28/8/18 को हजीरा थाने में रिपोर्ट की थी कि आरोपी शैलू तोमर, शिब्बू तोमर व अनुज कुशवाह ने घर पर आकर जान से मारने की नियत से कट्टा से फायर किया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 140/ 18 धारा 307,195, 294, 34 आईपीसी  पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी शैलू तोमर को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शिब्बू तोमर व अनुज कुशवाह काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस थाना हजीरा की टीम में एसआई अतर सिंह कुशवाह व प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह  शामिल रहे।