6 निरीक्षक इधर से उधर, 9 उपनिरीक्षक के भी थाने बदले

Sep 25 2020

ग्वालियर। अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी अमित सांघी ने छह निरीक्षक सहित 9 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। क्राइम ब्रांच थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक दामोदर गुप्ता को कोतवाली, कोतवाली थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना को पड़ाव, पुरानी छावनी में पदस्थ निरीक्षक राजीव गुप्ता को अब डबरा सिटी, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक संजीव नयन शर्मा को जनकगंज, जनकगंज में पदस्थ निरीक्षक विनय शर्मा को पुलिस लाइन, माधौगंज थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह को पुरानी छावनी थाने का प्रभार सौंपा गया है। 
इनके भी बदले प्रभार
बिजौली थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार को अब क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं साधना सिंह कुशवाह को पुरानी छावनी थाने से बिजौली, आनंद कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी टेकनपुर, महेन्द्र प्रजापति को चौकी टेकनपुर से हटाकर थाना कंपू, दीपक गौतम को ग्वालियर थाने से डबरा थाने, दिपशिक्षा बघेल को थाटीपुर थाने से महिला थाने, रागिनी परमार को बहोड़ापुर से पुरानी छावनी, छत्रपाल सिंह तोमर को बहोड़पुर से गिरवाई तथा संतोष सिंह यादव को गिरवाई थाने से थाना माधौगंज भेजा गया है।