मुख्यमंत्री चौहान ने महेशचंद गोयल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
Sep 25 2020
ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के निवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने मुन्नालाल गोयल के बड़े भाई महेशचंद गोयल (उम्र 75 वर्ष) के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र एवं कृषि राज्य मंत्री गिर्राज डण्डौतिया भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा परमपिता परमेश्वर से इस गहरे शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल से भी चर्चा कर उन्हें सांत्वना दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









