14 वर्षो से पीडि़त लोहा व्यापारियों ने काली पट्टी लगाकर सरकार के प्रति विरोध व्यक्त किया
Sep 25 2020
ग्वालियर। लोहा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष संजय कठ्ठल सचिव निर्मल जैन ने कहा कि आंदोलन के चलते वरिष्ठ व्यापारियों के साथ आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें तय किया गया कि सरकार को नींद से जगाने के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे 4 करोड़ रुपये सरकार के पास जमा है और सरकार कोई हल नही निकाल रही है प्रशासन के अधिकारी हमसे चक्कर लगवा रहे है और धमकी दे रहे है। सरकार के दो बार के कैबिनेट के निर्णय रद्दी की टोकरी में चले गए है। नेताओं और प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं को फायदा पहुचाया जा रहा है हमे आवंटित आधी जमीन सरकार की मिलीभगत से विवादित कर दी गई है और आधी जगह विवादित की जा रही है। एक तरफ हजारो लोगो को जमीन के फ्री पट्टे दिए जा रहे है राजनेताओ के नाम न कुछ कीमत पर जमीन अलॉट की जा रही है और व्यापारियों को तरसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाएं परोसी जा रही है जो सरकारी अधिकारियों के बदनीयती से फैल हो गई है।10 साल पूर्व विकसित गारमेंट पार्क, फ़ूड पार्क, पत्रकार कॉलोनी, माधव प्लाजा जैसी योजनाए प्रशासन की भृष्ट नीतियों से दम तोड़ चुकी है।
उन्होंने ग्वालियर के व्यापारी समाज को आव्हान किया कि राजनीतिक दलों को व्यापारियों की एकजुटता का एहसास कराने का समय है इसलिए व्यापारी संघटनो को दवाब बनाना चाहिए आज के इस आयोजन में अध्यक्ष संजय क_ल सचिव निर्मल जैन संजय जैन गोविन्द मंगल रवि रूसिया धर्मवीर भिलवार श्रीराम सरावगी, नरेंद्र छिरोलिया श्याम सरावगी रवि विलैया सहित कई पदाधिकारी एवम् सदस्य गण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









