जेयू में 5 साल बाद आज लोकार्पित होगा कन्वेंशन सेंटर
Sep 24 2020
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में 24 करोड़ की लागत से तैयार किया गया कन्वेंशन सेंटर (मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स) आरंभ से ही विवादों में रहा। इसका निर्माण 2015 में शुरु हो हुआ था और नियत समयानुसार इसे दो साल के भीतर 2017 में मूर्तरूप ले लेना था, लेकिन इसका निर्माण चलता रहा और अब 5 साल बाद आज शुक्रवार 25 सितम्बर को इसका लोकार्पण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 18 दिसम्बर में इसके लोकार्पण के लिए राष्ट्रपति का आना लगभग तय था, लेकिन यूनिवर्सिटी के भीतर चल रहे आपसी विवाद और आरोप- प्रत्यारोप के चलते यह कार्यक्रम ठंडे बस्ते में चला गया।
जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स 2015 में बनवाना शुरू किया गया था और इसके लिए 14 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य कछुआ चाल की तरह चला और इसकी राशि भी बढ़ती गई जो 23 करोड़ 92 लाख 28 हजार पर पहुंच गई, जिससे विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसरों और कार्यपरिषद के सदस्यों ने इसकी जांच के लिए आवाज उठाई और इसके बाद यह विवादों में घिरता चला गया। यह मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स का नाम अभी हाल ही में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर रखा गया और इसका लोकार्पण करने के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया, लेकिन विश्वविद्यालय में चल रहे विवाद के चलते ऐन वक्त पर उनका आना टल गया, जिससे लोकार्पण कार्यक्रम ठंडे बस्ते में चला गया। निर्माण कार्य पूरा हो गया है और इसका शुभारंभ आज 25 सितम्बर को किया जाएगा।
मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन आज25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा, जिसके अतिथि ऑनलाइन रहेंगे। जेयू के जनसंपर्क अधिकारी केशव सिंह गुर्जर ने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे। गुर्जर का कहना है कि केन्द्रीय मंत्री तोमर व सिंधिया यूनिवर्सिटी आ सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









