खुलेआम सट्टा लगा रहे सात लोगो को पुलिस ने पकड़ा

Sep 24 2020


ग्वालियर। शहर में खुलेआम चल रहे सट्टे का वीडियो बनाकर किसी ने पुलिस कप्तान के व्हाट्सअप पर भेज दिया। वीडियो पहुंचते ही पुलिस कप्तान ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। थोड़ी ही देर में पुलिस ने सट्टा लगवा रहे सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को भेजा और रेड कर सट्टा लगा रहे सात अन्य लोगो को भी पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र में सट्टे के अड्डे दोबारा चालू हो गये। स्थानीय लोगो ने इसकी पुलिस को शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई की, जबकि सटोरियो का परमानेन्ट इलाज नही हुआ। ऐसे में पाटनकर के बाड़े में सट्टे का अड्डा चलाने वाले जितेन्द्र उफऱ् जीतू कुशवाह की गुंडई से परेशान होकर स्थानीय लोगो ने उसे सबक़ सिखाने की ठान ली। लोकल लोगो ने सट्टे की पर्ची काटते हुए जीतू और उसके गुर्गो का चुपचाप वीडियो बना लिया। इस वीडियो को एसपी अमित सांघी को वॉट्स आप कर दिया। पुलिस कप्तान ने तत्काल क्राइम ब्रांच को कार्रवाई करने को निर्देशित किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम पाटनकर का बाड़ा में पहुँची। यहाँ सादा वर्दी में क्राइम ब्रांच के जवानों को सटोरिये और उसके बुकी पहचान नही पाये। ऐसे में पुलिस जवानों ने दोनो तरफ़ से घेराबंदी की और यहाँ सट्टा पर्ची काट रहे सात लोगो को रंगे हाथ दबोच लिया। मौक़े पर जीतू सटोरिया नही मिला। ऐसे में क्राइम ब्रांच सातों बुकी के लेकर थाने ले आई। यहाँ आरोपियों को ख़िलाफ़ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
आखऱि किसका था मैनेजमेंट?
पाटनकर का बाड़ा में सटोरिये जीतू का खासा आतंक है। वो इतना बेख़ौफ़ था कि खुलेआम सड़कों पर पर्ची कटवा रहा था। सूत्रों की मानें तो थाने से लेकर क्राइम ब्रांच के कुछ जवान उसके लिये मैनेजमेंट कर रहे थे। इनकी पहचान भी जीतू के पकड़े जाने के बाद कराई जायेगी। ग़ौरतलब है कि दो रोज़ पहले जनकगंज में रामू जाटव के सट्टे के अड्डे पर भी पुलिस ने रेड कर गिरफ़्तार किया था। 
इनका कहना है
एसपी सर के निर्देश पर हमने पाटनकर का बाड़ा में रेड की थी। यहाँ से सटोरिये के साथी पकड़े गये है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 
-रत्नेश तोमर, डीएसपी क्राइम ब्रांच