नामांतरण शुल्क कम होना व्यापारियों की जीत

Sep 24 2020

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के प्रति एमपीसीसीआई के पदाधिकारियों ने चेम्बर भवन में पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बैठक में प्रशासक, नगर-निगम, को गारबेज शुल्क की वसूली को रोककर, 'सम्पत्ति करÓ बिना गारबेज शुल्क के जमा होने के निर्णय के साथ कमेटी बनाए के साथ, नामांतरण शुल्क की राशि 5000/- के स्थान पर 2000 लिए जाने सहित मिल्क पार्लर को स्थान देने पर रुपए 50 हजार के स्थान पर मात्र 5000 की राशि लिए जाने हेतु निर्देशित किया था।
अध्यक्ष-विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष- प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल व कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल ने कहा कि ऊर्जा मंत्री, की पहल के फलस्वरूप ही नगर-निगम द्वारा गारबेज शुल्क की वसूली को स्थगित किए जाने एवं इसके प्रावधानों पर विचार हेतु समिति का गठन किए जाने सहित नामांतरण शुल्क की राशि को घटाकर रुपए 2000/- किए जाने के निर्णय से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी । साथ ही मिल्क पार्लर की स्थापना हेतु शुल्क में रुपए 45 हजार की कमी से लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, विवेक शेजवलकर के प्रति आभार व्यक्त किया।