पर्यावरण मंत्री समूह द्वारा दाना पानी अभियान का प्रथम चरण संपन्न

Sep 24 2020

ग्वालियर। महानगर की पर्यावरण को समर्पित संस्था पर्यावरण मित्र द्वारा विजयानगर एक्सटेंशन पार्क में पक्षियों को दाना- पानी अभियान का प्रथम चरण संपन्न किया गया। 
 इसके तहत लगभग स्थाई रूप से 24 सकोरे स्थापित किए गए। उल्लेखनीय है ग्वालियर महानगर का यह ऐसा प्रथम पार्क है, जहां पर स्थाई रूप से पक्षियों हेतु दाना पानी की व्यवस्था की गई है,  इसमें सभी तरह सभी प्रकार की जैसे चावल, गेंहू ज्वार, बाजरा खाद्य सामग्री पक्षियों हेतु 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, इस अवसर पर संस्था प्रमुख हरीश जेैसवानी एवं दाना पानी के संयोजक राज चड्डा उपस्थित थे। इस अवसर पर परिसर के आसपास रहवासी ने एवं आसपास की कॉलोनी वासियों ने इस कार्यक्रम में बड़े उल्लास और उमंग के साथ भाग लिया। प्रत्येक उपस्थित गणमान्य जन ने यह संकल्प लिया कि यह व्यवस्था अविरल व अभिराम रूप से जारी रहेगी, इस अवसर पर एच के खेंगर, आरएस गुप्ता, श्रीमती अमिता गुप्ता, सुमन जडिया, वीएस भदोरिया  श्रीमती मोनिका खत्री, प्रदीप-  जया जादवानी, उदय ग्वालेकर, डॉ सीपी लाडकानी, एस के वैशाखीया, श्रीमती ममता कटारे, बृजेंद्र सिंह तोमर, मनु मागवानी,  हनी,  हनू गुप्ता,  उपस्थित थे, अंत में आभार व्यक्त पूर्व सभापति श्री गंगाराम बघेल द्वारा किया गया।