ड्रिंक एंड ड्राइव : एक और युवक की मौत

Sep 23 2020

ग्वालियर। सोमवार की रात दो बजे महाराजपुरा थाना क्षेत्र में फोर्ड कंपनी की इकोस्पोटर्स कार चालक से नशे की हालत में अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़कर सो रहे लोगों को कुचला था। इस हादसे में मौके पर ही वाहन में सवार दो युवकों की मौत हो गई थी।  बुधवार सुबह को इसमें सवार एक और युवक दीपक पाल पुत्र नरेश पाल उम्र 20 निवासी न्यू विहार कॉलोनी पिंटो पार्क की मौत हो गई। अन्य लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिसमें से एक और युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। 
यूपी के आगरा नंबर की कार में सवार होकर कुछ दोस्तों ने शराब पार्टी की थी और तेज गति से वाहन एक गुर्जर के मकान में दीवार तोड़कर घुस गया था। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही चालक समेत एक अन्य युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे में अब कुल 6 लोग ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। जिसमें नरेंद्र, अभिषेक, पप्पू, पुष्पा, केशकली और रानी शामिल हैं।