डॉ. सिकरवार ने तीन परिवारों को हजारों की आर्थिक सहायता प्रदान की

Sep 23 2020

ग्वालियर। कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने तीन परिवारों को हजारों रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। डॉ. सिकरवार ने भगवान सिंह जाटव निवासी वार्ड 23 श्रीनगर कॉलोनी के घर में सिलेंडर फटने पर 11 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, संतराम जाटव निवासी वार्ड 28 भीमनगर के निधन पर पुत्र को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता एवं राहुल झा निवासी पत्तल वाली गली गुब्बारा फाटक के निधन पर पिता श्याम झा को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। नगर निगम के वार्ड 23 के श्रीनगर कॉलोनी में मंगलवार को भगवान सिंह जाटव के घर पर सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। आगजनी में भागवान सिंह के घर में रखा गृहस्थी के सामान में आग लग गई, भागवान सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोशण करता है। जब इस घटना की जानकारी डॉ. सिकरवार को मिली तो वह तुरन्त भगवान सिंह के घर पहुॅचे और 11 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। श्याम झा निवासी वार्ड 45 पत्तल वाली गली गुब्बारा फाटक के पुत्र राहुल झा की दम घुटने से निधन हो गया था, राहुल अपने पिता के साथ मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण पोशण करता था। गत् दिवस संतराम जाटव निवासी वार्ड 28 भीमनगर का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था, संतराम रंगाई-पुताई का काम करता था और अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। जब इन दोनो घटनाओं की जानकारी डॉ. सिकरवार को मिली तो वह संतराम एवं राहुल झा के निवास पर पहुॅचे और शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही दोनो परिवारों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास सफल भी रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। डॉ. सिकरवार ने तीनों परिवारों को सहायता राषि प्रदान करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका भाई आपकी सेवा के लिए जीवन भर सम्र्पित रहेगा। 
    इस मौके पर डॉ. सिकरवार के साथ पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम चर्तुभुज धनौलिया, सुनील रमपुरिया, डब्बू खान, जावेद खान आदि मौजूद रहे।