कोरोना संक्रमणका फैलाव रोकने पुलिस-प्रशासन सड़कों से गायब
Sep 23 2020
ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण के लगातर नए केस सामने आ रहे हैं। इधर एक सितंबर से शासन ने सारे प्रतिबंध हटाए हैं, तब से ही लोगंन तो मास्क पहने में गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि पुलिस भी सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटने वाली पुलिस भी अब गायब है।
कोरोना महामारी की शुरूआत से लेकर अगस्त माह तक यातायात पुलिस से लाखों रुपए के चालान काटे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। इधर प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए इंसीडेंट कमांडर भी क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोरोना महामारी का प्रकोप ग्वालियर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है।
जिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने के सभी प्रयास प्रशासन ने बंद कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की तहसीलों में तो हालात बहुत खराब हैं। यहां लोग इस बीमारी की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। वहीं साथ मास्क नहीं पहनने वालों, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
कई थाना क्षेत्र की पुलिस सितंबर से पहले चौराहों पर बेरीकेड लगाकर मास्क न पहनने वालों के चालान काटती थी, और उन्हें मास्क भी प्रदान करती थी।
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने उन्हें समझाइस भी देती थी। लंबे समय तक पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं दुकानदारों को भी हिदायद दी गई थी कि शारीरिक दूरी का पालन नहीं होगा तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा। अब न तो अधिकारी बाजार में पेट्रोलिंग करते दिखाई दे रहे हैं और न ही पुलिस के जवान सड़कों पर हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









