बादलों ने सुबह दी राहत, दोपहर को खिली धूप
Sep 23 2020
ग्वालियर। मौसम विभाग द्वारा 24 घंटे पहले जताई गई संभावना का कुछ असर शहर में बुधवार सुबह से दिखाई दिया है। सिस्टम ने आमद तो दे दी है, लेकिन वह एक बार फिर पानी के लिए जद्दोजेहद करता ही दिख रहा है, लेकिन पानी बरसाने में अक्षम ही रहा है, यह जरूर है कि सितंबर के आगाज के साथ ही सुबह से निकलने वाली चटक धूप से राहत जरूर मिल गई है, सूरज और बादलों के बीच जंग जारी है, लेकिन बादल भारी पड़ रहे हैं, वहीं नमी बढऩे से हवा में भी शीतलता है ऐसे में मौसम राहत देने वाला है और लोग खुश हैं।
इस बीच मौसम के जानकारों ने फिर कह दिया है कि बादल पानी में जरूर बदलेंगे और कम से कम तीन दिन अच्छी बरसात हो सकती है, लेकिन अब लोग इससे आस नहीं बांध रहे, बल्कि गर्मी से मिली राहत से ही तसल्ली है। दोपहर से कुछ पहले खिली धूप ने फिर परेशान करना शुरु कर दिया। उल्लेखनीय है कि पूरे सीजन में अब तक बरसात केवल 517.6 मिलीमीटर ही हुई है, सितंबर में तो यह ठीक से खाता भी नहीं खोल सकी।
जबकि फिछले साल 24 सितंबर को शहर में जोरदार बरसात के कारण शहर जलमग्न हो गया था, वहीं तिघरा लबालब होकर छलकने लगा था, लेकिन इस बार अंचल सूखे के हालात झेल रहा है, हर बार सिस्टम आया और हल्की फुल्की बरसात कर निकल लिया और शहर तर होने के लिए तरसता रहा। अब एक बार फिर मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम शहर में अपना डेरा जमा चुका है और बरसात भी होगी, यह अंतिम अवसर है, इसके बाद फिर कुछ नहीं होने वाला। सिस्टम ने भी अपनी आमद का अहसास कराते हुए आसमान पर बादलों को तो पसार दिया है, लेकिन बरसात फिर दूर की कोड़ी ही दिख रही है। जब मौसम ठीक रहा तो फिर शहर की दिनचर्या भी तेजी से सामान्य हो गई, वहीं पश्चिम बंगाल से आने वाली नमी फिजा में ठंडक घोल रही है, जिसके चलते रात से सुबह तक 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। उधर उमस से भी छुटकारा मिल गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









