सरकार के सारे आश्वासन, वादे झूठे लोहा व्यापारियों ने किया अनशन
Sep 23 2020
ग्वालियर। 11 दिन से नवीन लोहामंडी के लिए आंदोलन कर रहे लोहा व्यापारियों ने बुधवार को अनशन करते हुए कहा कि सरकार के वादे और आश्वासन झूठे है । उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन और राजनीतिक दलों की सांठगांठ से पूरे पैसे जमा होने के बाद लोहा मंडी की आधी जगह भी नही मिल पा रही है । कोर्ट के निर्णय से तय हुई दरों पर 1 करोड़ 69 लाख की राशि जमा होने के 14 साल बाद भी आश्वासन मिल रहे है हर बार नई कहानी कही जाती है। सरकार ने हमारे जमा पैसो से ही जमीन खरीदी और हमारे पैसो से ही विकास कार्य कर लिए। सरकार की जेब का एक पैसा नही लगा है।
शिवराजसिंह सरकार मंत्रिमंडल के दो कैबिनेट निर्णय का परिपालन न होना यह दर्शाता है कि सरकार की नीयत खराब है। उनका अभी तक कोई निर्णय न कर पाना सिर्फ आश्वासन देना उनके झूठे वादों का प्रमाण है। हमे दी गई जमीन के आधी जगह में किसान रूपी भूमाफिया सुप्रीम अदालत में दावा सिद्ध करता है और सरकारी पक्ष बेवजह हारता चला आता है। दूसरी ओर हम व्यापारियों को गलत पैसे मांगे जा रहे है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन जारी रहेगा। हम सरकार के वादे और इरादे जनता की अदालत में बेनकाब कर देंगे।
अनशन में लोहा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय कठ्ठल, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव निर्मल जैन, कोशाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकेक्षक गोविंद मंगल, कार्यकारिणी सदस्य वैभव सिंघल, कपिल गोयल, नरेंद्र छिरोलया, शेखर जैन, राकेश अग्रवाल, काके जैन, प्रमोद नगरिया, रवि रूसिया, विनोद विजपुरिया, श्रीराम सरावगी, आदित्य गुप्ता सहित अनेक व्यवसाई बैठे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









