राष्ट्रीय सेवा सप्ताह समापन संपन्न

Sep 23 2020

ग्वालियर। जायंट्स  ग्रुप ऑफ ग्वालियर तानसेन के द्वारा राष्ट्रीय सेवा सप्ताह समापन के अवसर पर बुधवार को महाराज बड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट के समक्ष करोना से बचने के लिए उपाय बताए गए एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के साथ-साथ राहगीरों की गाडिय़ां रोक कर गाडिय़ों को सैनिटाइज किया गया, एवं महाराज बाड़े पर मार्केट एरिया भी नगर निगम के सहयोग से सेनीटाइज कराया गया, एवं संस्था द्वारा 1000 व्यक्तियों को मार्क्स वितरण एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों सहित संस्था के सभी मेंबरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  नगर निगम से सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के  ग्रुप यूनिट डायरेक्टर एवं संरक्षक आरडी सिंगल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। संस्था के अध्यक्ष योगेश अरोरा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव भास्कर पिंगले, कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेट धीरज धोलकर संस्था के सदस्य श्रीमती ज्योति काले, रियाज खान, नवीन,  कु.  मंजू (मौली) कोडांतकर, संस्था के इत्यादि सदस्यों ने इस राष्ट्रीय सेवा  सप्ताह समापन कार्यक्रम में भाग लिया।