दिन में एक्शन और रात में टेंशन देती थी विक्की गैंग
Sep 23 2020
ग्वालियर। यह हैं विक्की उर्फ प्रांशु यादव जो अब पुलिस हिरासत में हैं। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस महिला की बेकद्री की थी जो अपने पति के साथ खाना खाकर रात को घर लौट रही थी। नशे में चूर विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के ऊपर बीयर तक उड़ेली थी।
विक्की को जब पुलिस गिरफ्तार कर सीन रिक्रिएट करने ले गई तो इसकी हरकत के कारण गुस्से से भरी बैठी महिला इसकी चप्पल से पूजा करने पहुंच गई थी, पर पुलिस ने चप्पल पूजा होने से विक्की को बचा लिया।
विक्की के बाकी साथी फरार हैं पर इस गैंग के बारे में पता चला है कि यह लोग दिन भर कार में घूमते हुए लोगों को एक्शन देते फिरते थे। लोगों पर रुआब गांठते फिरते थे और रात में लोगों को टेंशन देने से बाज नहीं आते थे। मोटल तानसेन से विजयाराजे सिंधिया प्रतिमा स्थल तक और अलकापुरी तिराहे से सिल्वर एस्टेट तक यह गैंग रात भर गदर मचती फिरती थी। लोगों को परेशान करना, रात में खाना खाने निकलने वाली युवतियों पर फब्तियां कसना इनकी रात की दिनचर्या थी।
इनकी हरकत से परेशान लोग चुपचाप सब कुछ सहन कर घर का रास्ता पकड़ लेते थे, इससे इनकी हरकतें बेलगाम होती चलीं गईं।
घटना वाली रात
जिस मामले में इसे गिरफ्तार किया गया है उसके बारे में पता चला है कि उस रात विक्की गैंग के सिर नशा सवार था। तभी यह युवती से उलझ गए और जबरन गले पडऩे लगे। जब युवती का पति बचाने आया तो बीयर की बोतल से हमला बोल दिया और युवती पर बीयर उड़ेल दी। यह तो उसके शरीर को सिगरेट से भी दागना चाहते थे पर चीख पुकार होने से हल्ला मच गया, इसके बाद यह मौके से भाग निकले।
बदमाशों का प्रोफाइल
विक्की यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी पटेल नगर ग्रीन गार्डन पकड़ा गया, मां ब्यूटी पॉर्लर चलाती है और अमेठी कॉलेज से पास आउट है। वहीं राज राय, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी घासमण्डी, छोटू यादव निवासी घासमण्डी इस पर रंगदारी सहित कई मामले दर्ज हैं, दौलत यादव निवासी घासमण्डी 12 वीं पास है। आनंद यादव उर्फ बच्चा यादव निवासी घासमण्डी इस पर भी दो से तीन मामले दर्ज हैं।
इनकी हरकतों से खाने का सामान बेचने वाले दुकानदार भी परेशान थे। खाने के पैसे मांगने पर आंखें तरेरकर यह गैंग दुकानदार को डरा देती थी। दुकानदार भी इसलिए चुप्पी साध लेते थे कि धंधा करें या इन से उलझें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









