अंगूरी भाबी और विभूति का होगा अपहरण!

Sep 23 2020
एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हंै‘ में अब तक ऐसी कई घटनायें हुई हैं, जहां पर विभूति (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) एक-दूसरे से भिड़े हैं। लेकिन इस शो के आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि तिवारी जी किस तरह एक या दो बार नहीं बल्कि 3 बार विभूति की जान बचाते हैं। दरअसल विभूति को एक जहरीला सांप काट लेता है, लेकिन तभी किस्मत से तिवारी जी वहां पहुंच जाते हैं और विभूति की जान बचाते हैं। विभूति अपनी जान बचाने के लिये तहेदिल से तिवारी जी का आभार जताता है। इस आभार के कारण विभूति उस समय बेहद असहाय महसूस करता है, जब भुरे (राकेश बेदी) हेलेन (प्रतिमा कन्नन) को छेड़ता है। हालांकि, उसे सबक सिखाने के लिये चाचाजी (डेविड मिश्रा) अम्मा को छेड़ते हैं और उनके और भुरे के बीच एक युद्ध छिड़ जाता है। यह सब टीएमटी (वैभव माथुर, दीपेश भान, सलीम ज़ैदी) के लिये बुरा साबित होता है, क्योंकि वे जब भी डिलीवरी के लिये बाहर निकलते हैं हर बार बर्तन टूटे हुये निकलते हैं। दूसरी ओर, विभूति चाहता है कि वह तिवारी का अहसान चुका दे और इसके लिये वह एक सपेरे को बुलाता है, जिसके पास एक ऐसा सांप है, जिसका विष निकाला जा चुका है। वह सपेरे के साथ मिलकर पहले तिवारी को सांप से कटवाने और फिर उसकी जान बचाने का नाटक करने की योजना बनाता है, लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर जाता है। इसके बाद वह एक और मास्टरप्लान बनाता है, जिसमें चाचाजी तिवारी को किडनैप करने का फैसला करते हैं और बाद में विभूति हीरो की तरह आकर उन्हें बचा लेगा। इस तरह तिवारी जी ने विभूति पर जो अहसान किया है, उसका बदला चुक जायेगा। लेकिन घटनायें इस तरह से मोड़ लेती हैं कि अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) का अपहरण हो जाता है और जब विभूति उन्हें बचाने जाता है, तो वह खुद भी फंस जाता है। इस घटना से तिवारी जी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि अपहरणकर्ताओं ने बहुत बड़ी फिरौती मांगी है। अपने फुल-प्रूफ प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हुये आसिफ शेख कहते हैं, ‘‘इस एपिसोड में एक-के-बाद-एक कई हास्यप्रद घटनायें होंगी। पहले सांप से सामना, फिर एक नकली अपहरण का सच हो जाना और उसके बाद लूज मोशन की दवाईयां। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि इस ट्रैक में विभूति पैर पर कुल्हाड़ी नहीं, कुल्हाड़ी पे पैर मारता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि तिवारी जी अपनी पत्नी और पड़ोसी को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से कैसे बचाते हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि यह पूरा पैकेज दर्शकों को हंसा-हंसा कर रुलाने वाला है।
एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हंै‘ के मजेदार एपिसोड देखिये, सोमवार से शुक्रवार,
रात 10ः30 बजे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ नरसिंहपुर में 26 मई को करेंगे कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री अनंत नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से भेंट
सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिरंगा यात्रा"
देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होंगे विकसित : प्रधानमंत्री श्री मोदी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अरोरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को नर्मदापुरम के सिवनी मालवा मे विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
जैव विविधता का संरक्षण जीवन के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण : राज्य वन मंत्री श्री अहिरवार
मध्यप्रदेश की डिजाइन से 220 और 132 के.व्ही. के टॉवर छत्तीसगढ़ में होंगे तैयार
मूंग की खेती के विकल्पों पर कृषि वैज्ञानिक करेंगे प्रबोधन
समग्र पोर्टल 22 से 26 मई तक अस्थाई रूप से रहेगा बंद
जल है जीवन की धारा, कल का यही सहारा
हमारे देश के वीर सैनिकों और मातृशक्ति को समर्पित है तिरंगा यात्रा : मंत्री श्री राजपूत
जिला और प्राथमिक स्तर पर रक्तस्राव विकारों के लिए विशेष सेवाओं का विस्तार
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -