भीमराव करेंगे एक और भावुक घटना का सामना
Sep 23 2020
एण्डटीवी के ‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर‘ के आगामी एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि भीमराव (आयुध भानुशाली) की राखी बहन माधवी शादी के बाद ससुराल जाने के लिये विदा होती है। हालांकि, एक दुर्घटना में परिवार के सभी लोग मारे जाते हैं और केवल माधवी जिंदा बचती है। इस घटना से भीमराव और माधवी दोनों ही सदमे और शोक में हैं। बाल विधवा होने की वजह से अब माधवी को वैधव्य से जुड़े रीति रिवाजों और परंपराओं को पालन करना होगा और उसे मैरून साड़ी पहननी होगी। माधवी को इससे काफी सदमा पहुंचता है, जबकि भीमराव भी बहुत दुखी हैं। वह इसके खिलाफ खड़े होने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि उनकी मां भीमाबाई भी भीमराव से इस मामले में दखल नहीं देने के लिये कहती है। ऐसी परिस्थिति में भीमराव किस तरह माधवी के हक में खड़े होंगे? भीमाबाई (नेहा जोशी) ने कहा, ‘‘हम भावनाओं से भरपूर एक और एपिसोड दिखाने जा रहे हैं। माधवी की हालत देखकर भीमराव को बहुत दुःख हो रहा है और वह इस मुश्किल घड़ी में उसका साथ देना चाहता है। लेकिन वह उसकी मदद करने के लिये कुछ भी नहीं कर पा रहा है, क्योंकि कोई भी उसकी सुनने को तैयार नहीं है। हर कोई माधवी को उन रीति-रिवाजों के लिये तैयार करने में व्यस्त है, जिनका पालन एक विधवा को करना होता है। इससे भीमराव को काफी दुःख होता है। लेकिन क्या वह माधवी की समस्या का समाधान ढूंढ पायेंगे?
‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर‘ के नये एपिसोड्स देखिये, प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार, रात 8ः30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दमोह के जनप्रतिनिधियों ने माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के ब्रोशर एनआरएम-2026 का विमोचन किया
समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर व्यक्त किया शोक
परिक्षा के दृष्टिगत मकान गणना और जनगणना की अवधि तय करें : मुख्य सचिव श्री जैन
मध्यप्रदेश में जलवायु वित्त जुटाने पर भोपाल में कार्यशाला का आयोजन
प्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल की खोज हुई तेज
राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला सम्मान
जल आवर्धन योजना में अनियमितता बरतने पर 2 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
प्रदेश के 799 पीएमश्री स्कूलों में 4.80 लाख विद्यार्थियों को मिली अध्ययन की सुविधा
नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की सभी तैयारियां समय पर करें
गरीब कल्याण मिशन की गतिविधियों और लक्ष्यों के अनुश्रवण हेतु विभागीय समिति गठित
गरीब कल्याण मिशन की प्रगति की निगरानी हेतु साधारण सभा समिति गठित
गरीब कल्याण मिशन के लिए अंतर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









