एटीएम चुराकर खाते से रकम निकालने वाला बदमाश गिरफ्तार
Sep 22 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में मंगलवार को प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने सायबर क्राईम टीम को उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर थाना क्राईम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर से थाना क्राईम ब्रांच ने बैंक से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर बदमाश संदीप राजपूत के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसारउक्त बदमाश संदीप राजपूत पुत्र डोंगर सिह राजपूत उम्र 21 साल नि0 कमलानगर लक्ष्मीगंज एबी रोड ग्वालियर को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश से अवैध निकासी के रूपयों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने उन रूपयों से एक लैपटॉप खरीदना बताया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध निकासी के रूपयों से खरीदा गया लैपटॉप बरामद किया गया है ।
सराहनीय भूमिका- आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर दामोदरगुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, सुनील शर्मा, सुमित भदौरिया, ओम शंकर सोनी, शिवशंकर शर्मा, श्याम मिश्रा, लोकेन्द्रराणा, जल सिंह व सुनीता, रिचा की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









