रफ्तार व नशे के कॉकटेल के कारण हादसा, दो की मौत व सात अन्य की हालत गंभीर
Sep 22 2020
ग्वालियर। तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आंगन में सो रहे चार लोगों को टक्कर मारने के बाद वहां पर खड़े वाहनों को टक्कर मारी और कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो की मौत हो गई, वहीं सात अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एयरफोर्स स्टेशन के पास भिण्ड रोड की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजकर मृतकों के शव पीएम हाउस भेज दिए।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिण्ड रोड स्थित एयरफोर्स के पास पूर्व सरपंच वीरेन्द्र सिंह गुर्जर का मकान है। यहां पर पप्पू अहिरवार, उसकी पत्नी केशकली, बेटी रानी तथा पुन्ना बाई किराए से रहते हैं, जबकि सरपंच का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। पप्पू का परिवार तथा अन्य लोग बाउण्ड़ी के अंदर चारपाई पर सो रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 80 ईजेड 7853 उनकी दीवार तोड़ती हुई घर के अंदर आ घुसी और सो रहे पप्पू अहिरवार, उसकी पत्नी केशकली, बेटी रानी तथा पुन्ना बाई को टक्कर मारते हुए वहां पर खड़े चार पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई।
हादसे के बाद घायलों की चींख से पूरा इलाका थर्रा गया और आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एफआरवी 16 पर पदस्थ आरक्षक अशोक शर्मा, विजय सिंह तोमर पायलट लोकेन्द्र मावई तथा एफआरवी 26 पर पदस्थ आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, महेन्द्र शर्मा व पायलट अरविन्द सिंह नरवरिया मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की जांच के बाद डॉक्टर ने कार सवार राघवेन्द्र राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी घोसीपुरा मुरार तथा यशकांत त्रिपाठी पुत्र हरिप्रकाश त्रिपाठी निवासी पिंटो पार्क को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार दीपक पाल निवासी पिंटो पार्क, अभिषेक पवैया निवासी थाटीपुर, नरेन्द्र राठौर तथा घर में सो रहे पप्पू, केशकली, रानी तथा पुन्ना बाई की हालत गंभीर देखकर उन्हें उपचार के लिए भर्ती करा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें नमकीन के पैकेट तथा अन्य सामान मिला है, जिससे पुलिस का मानना है कि रफ्तार व नशे के कॉकटेल के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायल बेहोशी की हालत में हैं, जिससे पता नहीं चल पा रहा है कि वे कहां जा रहे थे, वहीं सड़क से काफी दूर घर में आकर जिस तरह हादसा हुआ है, उससे गाड़ी की रफ्तार काफी तेज होगी।
आगरा निवासी महिला के नाम है कार
पड़ताल में सामने आया कि सभी युवक आपस में दोस्त थे और पार्टी कर वापस लौट रहे थे। कार आगरा की रहने वाली किन्हीं अलका मिश्रा के नाम रजिस्टर्ड है। इधर दो युवकों की मौत के बाद उनके घर पर मातम पसर गया। वहीं घायल मजदूरों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









