बहरी सरकार के लिए लोहा व्यापारियों ने बजाई थालियां
Sep 21 2020
ग्वालियर। पूरे पैसे 4 करोड़ रुपये जमा होने के बाद भी 14 वर्ष से लोहा मंडी को जमीन न देने वाली बहरी सरकार के विरोध में लोहा व्यापारियों ने थालियां बजाकर अपना रोष प्रकट किया संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल सचिव निर्मल जैन ने बताया
व्यापारियों ने कहा कि शासन 2005 के कोर्ट के आर्डर को नही मान रहा है जिस आर्डर के आधार पर 2007 में एक करोड़ 69 लाख रुपये जमीन के लिए जमा करवाये गए थे ।फिर जी डी ए द्वारा जमीन विकसित करने की पूरी राशि 2 करोड़ 30 लाख रुपये ले ली गई ।उसमे उनका सर्विस शुल्क भी था। आज जब लोहामंडी की जगह विकसित हो गई तब जीडीए और प्रशासन ने नए नियम बताने शुरू कर दिए पूर्व में कभी भी उन नियमो को नही बताया गया। वही आधी जमीन पर तथाकथित किसान रूपी भू माफिया से सांठगांठ कर ली और उसने सुप्रीम कोर्ट तक अपना दावा सिद्ध किया। सरकार में बैठे तत्कालीन अधिकारियों, राजनेताओने भूमाफिया से सांठगांठ कर लोहा मंडी की जमीन को हाथ से जाने दिया। और व्यापारियों को परेशान करती रही। अविवादित जमीन को भी प्रशासन के अधिकारी देना नही चाहते। इसलिए गलत पैसे मांगे जा रहे है। मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा किये गए दो कैबिनेट के निर्णय के बावजूद लोहा व्यापारियों को जगह नही मिल पा रही है । व्यापारियों ने कहा कि अंधी बहरी सरकार को नींद से जगाने के लिए शहर और प्रदेश का व्यापारी वर्ग एकजुट है। आज सरकार की योजनाओं की विश्वसनीयता पर सवाल है।
थाली बजाओ आंदोलन में ग्वालियर लोहा व्यवसाई संघ के संजय कठ्ठल, संजय जैन, निर्मल जैन, अंकेक्षक गोविंद मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र छिरोलया, कपिल गोयल, राम सरावगी, महेंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, शीतल जैन रवि विलैया सोनू विलैया मोहन नाछोला, धर्मवीर भिलवार, सुभाष सिजरिया, सहित अनेक व्यवसाई उपस्थित थे।
मंगलवार को लोहा व्यापारी 14 वर्ष की संघर्ष गाथा की प्रदर्शनी लगाएंगे ।जिसमे सरकार के झूठे वादे और अभी तक किये गए कार्यो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









