यातायात जागरूकता एवं कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया

Sep 21 2020

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन-मुंबई के मार्गदर्शन में संचालित जायन्ट्स ग्रुप ऑफ ग्वालियर- (तानसेन) के द्वारा राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांच वे दिन महाराज बाड़े पर यातायात जागरूकता एवं कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर हेलमेट के लिए और मास्क लगाने के लिए के लिएप्रेरित किया ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आर.डी. सिंघल, चन्द्र कांन्त पवार, जगमोहन अग्रवाल, भास्कर पिंगले, राकेश अग्रवाल, श्रीमती दर्शना पिंगले, मंजू मेहरोत्रा, रिया आदि मौजूद रहीं।