युवा मराठी मंच संस्था द्वारा स्वर्ग सदन को एलईडी उपहार स्वरूप भेट की

Sep 21 2020

ग्वालियर। युवा मराठी मंच संस्था द्वारा सोमवार को स्वर्ग सदन, ग्वालियर में  जाकर वहा के सदस्यो के साथ औपचारिक भेट की गई, वहा की व्यवस्थाओं को देखा और समझा गया, वास्तव में वहा के सभी सेवादार सदस्यो को नमन हे की वे लोग सड़कों पर जीवन गुजार रहे असहाय, मंदबुद्धि और बीमार बुजुर्गो की बहुत ही साफ सफाई के साथ देख रेख कर उनकी सेवा करते हे। तथा सही होने पर उन्हें उनके परिवार के साथ मिलवाने का भी कार्य करते हे। वहा रहने वाले बुजुर्ग लोग भी इन युवाओं की सेवा कार्य से बहुत खुश दिखे, इस औपचारिक भेट के दौरान मंच द्वारा स्वर्ग सदन के संचालक मण्डल को एक एल ई डी उपहार स्वरूप भेट की गई, साथ ही इस सुंदर कार्य को करने हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई, इस संस्था के सदस्यों द्वारा" नर सेवा नारायण सेवा" कहावत को वास्तव में चरितार्थ किया जा रहा है,आज के कार्यक्रम मंच की और से मंच अध्यक्ष विकास चंदोरकर,कार्यक्रम संयोजक आदित्य पित्रे, मुकुंद लाघाटे, मनीष गर्दे, मिताक्षर जेउरकर, राकेश बक्षी, प्रतीक घोडके,रवि कल्याणकर,अमर कुटे उपस्थित रहे।