टायर फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप ग्वालियर से गए फोम फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

Sep 21 2020

ग्वालियर। बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ग्लोबल टायर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आगजनी की सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड मुरैना से रवाना की गई।आग ज्यादा होने के कारण ग्वालियर से फोम फायर ब्रिगेड की मांग की गई। अत: मु यालय से एक फोम टेंडर बामोर इंडस्ट्रियल एरिया की ओर रवाना किया गया।
इधर टायर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पांच दमकल आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आगजनी में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। आगजनी की घटना सुबह तड़के चार बजे के करीब की है। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और फैट्री में आग फैल गई। इसके बाद वहां भीषण अफरातफरी मची. वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल दमकल को सूचना दी और आग बुझाने में लग गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पांच दमकलों ने आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान ग्वालियर, मुरैना, बानमोर के दमकल आग बुझाने का एक साथ प्रयास किया और आग पर काबू पाया। टायर फैट्री होने की वजह से आग की लपटें तेजी से फैल गईं थीं।