जैन मिलन ने ऑनलाइन मासिक मिलन में विश्वशांति के लिए णमोकार महामंत्र का जाप

Sep 20 2020

 ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन के संयुक्त तत्वावधान एवं आव्हान पर ग्वालियर श्वेताम्बर और दिगंबर सकल जैन समाज ने रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक विशेष मासिक मिलन कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया। इस मासिक मिलन में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, डबरा, शिवपुरी, मेहगांव, जौरा, नरवर, मगरोनी, नरवर, भितरवार, अंबाह, मोहना, घाटीगाँव, कोलारस, आदि जैन मिलन की शाखाओ ने भाग लिया।
  जैन मिलन के मासिक मिलन के राष्ट्रीय चेयरमैेन निर्मल पाटनी ने बताया कि घड़ी की सुई से मासिक मिलन 8 बजे प्रारम्भ किया गया  शुरू के आधे घंटे नमोकर मंत्र का पाठ किया गया, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने मासिक मिलन पर अपने विचार प्रकट किये तथा जैन एकता का संदेश देते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने पर बल दिया। इस आयोजन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र जैन एडवोकेट, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, निर्मल जैन पाटनी, राष्ट्रीय चेयरमैन मासिक मिलन, क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज छाबड़ा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश जैन, श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती शीला जैन सहित अनेक लोग सम्मिलित हुए।
10 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला सम्मेलन एवं 16 को क्षेत्रीय सम्मेलन होगा
  जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन के आगामी कार्यक्रमो में 27 सितंबर को द्वितीय क्रेंदीय कार्यकारिणी मींटिग होगी। 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला सम्मेलन एवं 16 अक्टूबर को क्षेत्र क्रमाक-2 का क्षेत्रीय सम्मेलन होगा। 31 अक्टूबर को मासिक मिलन और 01 नववार को क्षेत्रीय अध्यक्ष-मंत्री पदाधिकारी कार्यशाला होगी। 13 दिसबर को भव्य वर्चुअल युवा रैली आयोजित की जाएगी।