होटल में पकड़ा आईपीएल का सट्टा दस आरोपी पकड़े, साढ़े 23 हजार व लाखों का हिसाब मिला
Sep 20 2020
ग्वालियर। आईपीएल में हो रहे चेन्नई सुपर किंगस व मुबई इंडियन के मैच पर सट्टा लगवा रहे दस सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए हरगोविन्दपुरम स्थित होटल गोल्डन पैलेश में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से 11 मोबाइल, 23 हजार 650 रुपए के साथ ही एक एलईडी टीवी व हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरगोविन्दपुरम स्थित होटल गोल्डन पैलेस में कुछ युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम के साथ सटोरियों को पकडऩे दबिश दी और होटल के कमरा नंबर 109 में दस युवकों को सट्टा लगवाते दबोचा है। जिनकी तलाशी में उनके पास से 23 हजार 690 रुपए के साथ ही 11 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी आईपीएल का सट्टा लगवा रहे थे और पूरा सट्टा मोबाइल पर लिया जाता है। पुलिस ने आरोपियों से हिसाब-किताब का रजिस्टर जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ में अपने नाम वरूण यादव निवासी हनुमान नगर, शिवम शर्मा निवासी रेलवे कॉलोनी, सुनील बाथम निवासी रेलवे कॉलोनी, निर्मल पाराशर निवासी अनुपम नगर, शुभम परमार निवासी गोला का मंदिर, प्रतीक उर्फ भोलू तिवारी निवासी सूर्य मंदिर रोड, स्पर्श शर्मा निवासी रामदास घाटी, शिवेन्द्र सिंह चौहान निवासी भिण्ड, रोबिन भदौरिया निवासी रेलवे कॉलोनी और विक्रम बाथम निवासी रेलवे कॉलोनी बताया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









