सब्जियों की कीमत में इजाफा

Sep 20 2020

ग्वालियर। बारिश की कमी और धुप अधिक पडऩे से इस सीजन में ग्वालियर और उसके आस पास के इलाको में हरी सब्जी का उत्पाद प्रभावित हुआ हे। खपत के लिहाज से 80 फीसदी सब्जी की आवक प्रदेश और बाहरी राज्यों से हो रही हे। यही कारण हे की सब्जियों की कीमते उछाल पर हे। मसलन फुटकर में जो आलू 20 दिन पहले तक 30 रूपए किलो था, गुरुवार को उसके दाम 40 तक पहुँच गए ह। 30 रूपए किलो वाला टमाटर हाथ ठेलो पर 60  रूपए बिकने लगा है। दूसरी सब्जियों की भी ठीक यही स्थति है। सब्जी कारोबारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया की मौसम में ठंडक आने के साथ सब्जियों की कीमत कम होने लगेंगी। थोक मंडी लक्ष्मीगंज में इस समय रोजाना करीब 2500 क्विंटल हरी सब्जियों की आवक हो रही है। जबकि खपत 3000 से 3500 क्विंटल के बिच रहती है।