शातिर लुटेरे को पुलिस ने माल सहित किया गिरफ्तार
Sep 20 2020
ग्वालियर। नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन मे की जा रही कार्यवाही के दौरान रविवार को थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह को जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि थाना माधोगंज के अपराध क्रमांक 410/20 धारा 394, भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट में संदेही कल्लू उर्फ हरीश बाल्मीकि पुत्र मोहन लाल बाल्मीकि बारदात करने की फिराक मे गुढ़ा बारह बीघा पर घूम रहा है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना माधौगंज एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम बनाकर मुखविर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी की गई, तो मुखविर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा, जिसे थाना माधोगंज एवं क्राईम टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम कल्लू उर्फ हरीश बाल्मीकि पुत्र मोहन लाल बाल्मीकि उम्र 41 साल निवासी जामदारखाना चितौरा औली का होना बताया तथा 15.09.20 को श्रीमती उमा पत्नी स्व. महेश चन्द्र गर्ग निवासी चितौरा औली की ऑखों में मिर्ची झौक कर चेन लूट की घटना को स्वीकार किया। आरोपी ने अपने मेमोरेंण्डम पर लूटी गई चेन का बरामद कराया गया। आरोपी से शहर में हुई लीूट की अन्य बारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका- उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह, बलराम मांझी, ब्रहमानंद शर्मा, गंभीर सिंह यादव, सुल्तान, मथुरा प्रसाद, जितेन्द्र सिकरवार, जितेन्द्र सक्सैना, श्रीकृष्ण शर्मा, रविन्द्र शर्मा, विकास बाबू एवं अपराध शाखा के रामबाबू, हरिओम व्यास, संजीव घनघोरिया, पवन झा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त लूट के मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









