फिर से उमस, बारिश का सिस्टम थमा

Sep 20 2020

ग्वालियर। जिले में दो दिन पहले बारिश और उसके बाद मौसम अच्छा होने से लोगों को रिलेस मिला था। रविवार को सुबह से ही लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। कमजोर पड़ चुके मानसून के लिए अब बारिश का संकेत नहीं है, ऐसा मौसम विभाग का कहना है। बता दें कि ग्वालियर जिले में इस बारें मानसून कमजोर पड़ा है। कभी बारिश तो कभी मौसम साफ होने से उमस भरी गर्मी से आमजन का हाल-बेहाल हो रहा है।
कभी-कभार बारिश हो भी जाती तो धूप खिलने से फिर से उमस और गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा है। रविवार को सुबह से ही सूर्य देवता ने उदयमान होकर तीव्रता दिखाई। इधर गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों ने एसी और कूलर के प्रयोग करने से भी परहेज नहीं किया।