जेएएच अस्पताल परिसर में जरूरतमंद लोगों के लिए दान किया

Sep 20 2020

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल परिसर लश्कर में मरीजों के अटेंडर आदि जरूरतमंदों के लिए संचालित आश्रय भवन पर रविवार को लॉयन परमजीत सिंह खंबा ने एक ट्रॉली जलाऊ लकड़ी, डिस्पोजेबल मास्क, कैप एवं दस्ताने का जरूरतमंद लोगों के लिए दान किया एवं लॉयन राघवेंद्र अवस्थी ने भोजन कराया, 1 दिन में लगभग  500  व्यक्ति भोजन के लिए आते हैं,  इस अवसर पर अध्यक्ष अंकित माहेश्वरी, सचिव रामकरण पारीक ने उपस्थित थे।