शुभ योगों में बाजार हुए गुलजार
Sep 20 2020
ग्वालियर। पितृ पक्ष खत्म होने के साथ ही बाजार गुलजार हो गए हैं और खरीदारों की भीड़ लगने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। अधिकमास में जहां भक्ति भाव के साथ भगवान की पूजा अर्चना की जा रही है तो वहीं बाजारों में शुभ योग के चलते खरीदारी करने के लिए अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। व्यापारियों का मानना है कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन रहने से जो नुकसान उठाना पड़ा था उसकी भरपाई दीपावली तक पूरी हो जाएगी, क्योंकि अधिकमास के बाद त्योहारों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और शुभ योग भी है।
अधिकमास शुरू होने के साथ ही मांगलिक कार्यों को छोड़कर सभी शुभ काम शुरू हो गए हैं और यह एक माह खरीदारी के लिए अति शुभ है। अधिकमास के चलते जहां संपत्ति की खरीदारी हो रही है तो वहीं वाहनों की बुकिंग भी लोग करा रहे हैं। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान मनपसंद कलर के वाहन मिलने में परेशानी न हो इसलिए कई लोग अभी ही वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक यह माह खरीदारी के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। बाजारों में यहां वस्त्रों से लेकर अन्य वस्तुओं की बिक्री हो रही है तो वहीं जवेलर्स की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। व्यापारी राजू सूरी का कहना है कि पितृ पक्ष के दौरान ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा था लेकिन अब कारोबार में चमक आई है।
यह हैं शुभ योग
अधिकमास के दौरान हर काम को सफलता देने व खरीदारी के लिए कई शुभ योग हैं जिसमें 26 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि इसके बाद एक अक्टूबर, 4, 6, 7, 9, 11 और 17 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा तो वहीं 19 व 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग, 2 अक्टूबर को अमृत सिद्धि योग और 10 को रवि पुष्य व 11 को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा।
नहीं कर रहे दुकानदार व ग्राहक पालन
शुभ योगों में जहां खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी है तो वहीं कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है और यह आंकड़ा 2 सैकड़ा के पार प्रतिदिन पहुंच गया है लेकिन इसके बाद भी व्यापारी और ग्राहक संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहे हैं, जबकि प्रशासन द्वारा आदेशित किया गया है कि सभी व्यापारी मास्क लगाकर व्यापार करेंगे और सेनेटाइजर अपने पास रखेंगे और शारीरिक दूरी का पालन कराएंगे लेकिन ग्राहकों की भीड़ के कारण न तो यह मास्क लगा रहे हैं और न ही सेनेटाइजर कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









