डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में महिलाओं ने कमलनाथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

Sep 19 2020

ग्वालियर। कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सैकड़ो महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवं कॉग्रेस जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, डॉ. सतीश सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये। शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर आगमन के दूसरे दिन जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर व्यापार मेला फैसिलिटेशन सेंटर पार्टी की बैठक में जा रहे थे, तब सैकड़ो महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौराहा से ग्वालियर व्यापार मेला फैसिलिटेशन सेंटर तक लाईन लगाकर खडे हो गये। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का काफिला आकाशवाणी चौराहा पहुॅचा तो महिला एवं पुरूष कार्यकताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पुष्पवर्शा की और कॉग्रेस जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, डॉ. सतीष सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाना षुरू कर दिये और ये पुश्पवर्शा ग्वालियर व्यापार मेला फैसिलिटेषन सेंटर तक की गई।