सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य करे: आशुतोष

Sep 19 2020

ग्वालियर।शनिवार को आहूत हुई बैठक में संभागीय संगठन मंत्री  आशुतोष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने आपने मतदान केंद्र को जिताने के लिए संकल्पित होना है, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्र नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उस पर विजय श्री की मोहर लगाएं।
श्री तिवारी ने कहा उपचुनाव फतह करने के लिए मंडल, नगर केंद्र व बूथ स्तर पर  जो प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य करे। 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व साडा अध्याक्ष राकेश जादौन, पारस जैन, डॉ हरिमोहन पुरोहित, राकेश गुप्ता, जयन्त शर्मा, करवर मंगलानी, राजू सेठ, विनती शर्मा, देवेन्द्र पवैया, हरी सिंह तोमर, नीरु सिंह ज्ञानी, सुसेन्द्र सिंह परिहार, अशोक बांदिल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।