क्राईम ब्रांच ने हथियारों के सप्लायर को 6 अवैध पिस्टल-मैग्जीन व 3 जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार

Sep 19 2020

ग्वालियर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप लेकर उसे ग्वालियर एवं आस-पास के अन्य जिलों में खपाने की फिराक में हाईवे रोड बरैठा, पुल के पास हीरो एचएफडीलक्स मोटर साईकल के साथ खड़े हैैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक, अपराध श्रीरत्नेश सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता के नेतृत्व मे टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान हाईवे रोड बरैठा, पुल के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। क्राईमब्रांच द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम भरतसेन, संजय रैकवार, हबीब खान बताये। गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी लेने पर भरत सेन के पास से एक पिठ्ठू बैग में चार 32 बोर की पिस्टल व मैग्जीनमय 1 जिंदा राउण्ड, संजय रैकवार के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल व मैग्जीनमय 1 जिंन्दा राउण्ड, एक मोटर साईकल हीरो एचएफडीलक्स एवं हबीब खॉं के कब्जे से एक 32 बोरपिस्टल व मैग्जीनमय 1 जिन्दा राउण्ड बरामद किये गये। क्राईमटीम द्वारा उक्त व्यक्तियों के पास से कुल 6 पिस्टल मय मैग्जीनव 3 जिंदा राउण्ड जप्त किये गये। उक्त पिस्टलों के संबंध में पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि वह यह पिस्टलें खरगौन जिले से लाकर ग्वालियर के आसपास के क्षेत्रों मे सप्लाय करते थे। क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइमब्रांच में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनके गिरोह व स्थानीय सप्लायरों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 
सराहनीय भूमिका: उक्त तस्करों को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता, राजकुमार राजावत, राजीव सोलंकी, अंगद यादव, प्रमोद शर्मा, रूपेष शर्मा, राणवीर यादव, सतीष परिहार, प्रदीप यादव की सराहनीय भूमिकारही।