पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Sep 19 2020

ग्वालियर। फरियादी केदार सिंह पुत्र कुवेर सिंह निवासी पिपरौआ चीनौर हाल हरिहर नगर ने थाना बहोड़ापुर रिपोर्ट किया कि तीन अज्ञात लड़कों ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी जो कि फरियादी के कनपटी से होकर निकल गयी थी। उक्त सूचना पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्व अपराध क्रमांक 578/2020 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया था। दौराने विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के मार्गदर्शन मे कार्य करते हुए शनिवार को थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी. प्रशांत यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी केदार सिंह को उसके पुत्र मंजीत द्वारा ही गोली मारी गयी है। 
उक्त सूचना पर से पुलिस द्वारा फरियादीके पुत्र मंजीत को थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने ही अपने पिता केदार सिंह को गोली मारी थी। इस पर से आरोपी मंजीत पुत्र केदार सिंह राजपूत निवासी ग्राम पिपरूआ थाना चीनौर हाल हरिहर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक 315 बोर का कटटा एवं एक जिंदा राउण्ड को जप्त कर लिया गया। घटनामें फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जारही है।
सराहनीय भूमिका: उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बहोडापुर प्रशांत यादव, जितेन्द्र जाट, कमल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।