भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

Sep 19 2020

 उत्तर प्रदेश। रसड़ा जनपद बलिया में "भागीदारी संकल्प मोर्चा" में शामिल "राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.)" के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भागीदारी संकल्प मोर्चा के अगुआ पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया।
राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक का वोट लेना जानती है। लेकिन हिस्सेदारी देना नहीं चाहती यदि उत्तर प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा कि सरकार बनती है तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के संपूर्ण बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों को कॉन्वेंट जैसा स्कूल बनाया जाएगा जिसमें गरीब का बेटा भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ें हम चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी के आरक्षण एवं साढे 22 प्रतिशत एससी एसटी के आरक्षण में विभाजन किया जाए । जिससे हर वर्ग के बेटा बेटी को सरकारी नौकरियों में उचित हिस्सेदारी मिल सके जब हमारी सरकार प्रदेश में बनेगी तो उन अभिभावकों को जेल भेजने का काम किया जाएगा जो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। हमारा ज्यादा से ज्यादा ध्यान शिक्षा पर रहेगा हम उन नौजवान साथियों को रोजगार देने का कार्य करेंगे जिनके भविष्य के साथ बीजेपी छल करने का कार्य कर रही है। हम संविदा पर रखे जाने वाले काले कानून का पुरजोर विरोध करते हैं यह नौजवान साथियों के साथ धोखा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। हर पदाधिकारी बूथ स्तर पर काम कर रहा है जल्द ही जल्द बूथ स्तर का गठन हो जाएगा और पंचायत चुनाव में पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया जाएगा। जिससे आगामी 2022 विधानसभा चुनाव आसानी से फतह किया जाए आज जरूरत है हर उस वर्ग को एकजुट होने की जो आजादी के 74 साल बाद इन बड़ी पार्टियों द्वारा ठगा गया है। आज पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जाग गया है। अपनी हिस्सेदारी लेने के लिए अपनी सरकार बनानी होगी इसके लिए हर पदाधिकारी को कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता को दर्शाते हुए भागीदारी संकल्प मोर्चा को मजबूत करने की जरूरत है। भागीदारी संकल मोर्चा में शामिल हर पार्टी के पदाधिकारी गांव में जाकर चौपाल लगाकर बीजेपी के कारनामों की बताने की जरूरत है जिस महंगाई के सवाल को लेकर बीजेपी ने सत्ता में आने का कार्य किया आज महंगाई चरम उत्कर्ष पर है। देश और प्रदेश में रोजगार नहीं है हर युवा परेशान है देश का प्रधानमंत्री युवाओं को झुनझुना देने का कार्य कर रहे हैं पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसा देखने को नहीं मिला देश का पहला प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने का कार्य कर रहा है आज युवाओं ने जिस प्रकार से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को उठाने का कार्य किया है यह आवाज बहुत पहले उठनी चाहिए थी कोरोना के नाम पर सुबह की सरकार केवल धन वसूलने का कार्य किया पीएम केयर्स फंड में जमा आम आदमियों की पूंजी का एक भी हिसाब देश के प्रधानमंत्री देश की जनता को देने का कार्य नहीं किया
इस कार्यकर्ता बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह पटेल, जय नारायण जैसल, कालूराम प्रजापति, दीपक कुमार राष्ट्रीय महासचिव, कीर्ति प्रकाश द्विवेदी बुंदेलखंड प्रभारी, कामता प्रसाद प्रजापति, रामकृपाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच, सोनी प्रजापति प्रदेश सचिव, विनय जैसल, ओम प्रकाश यादव, विक्रम गुप्ता, लीलाधर प्रजापति, प्रशांत, बृजेश कुमार आदि सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।