ट्रेन का नहीं अब कोरोना बचाव का हो रहा एनाउंसमेंट
Sep 19 2020
ग्वालियर। कोविड काल में क्या-क्या बदलाव लोगों को देखने को मिलेगा, इसका बदलाव आजकल रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है, जहां कोविड संक्रमण से पहले 24 घंटे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की उद्घोषणा लगातार रेलवे द्वारा की जाती थी वहीं अब सीमित संख्या में ट्रेनों के संचालन के साथ ही रेल यात्रियों को ट्रेन के एनाउंसमेंट क ी जगह अब कोविड संक्रमण से बचाव करने व साफ-सफाई रखने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का संदेश चौबीस घंटे यात्रियों को दिया जा रहा है।
रेलवे हर साल अक्टूबर महीने में सफाई पखवाड़े का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हर साल मनाता रहा है। लेकिन इस साल कोविड संक्रमण के चलते रेलवे द्वारा सीमित संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इस कोरोना काल में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना भी रेलवे की जिम्मेदारी है। इसी को देखते हुए रेलवे ने सफाई पखवाड़े की शुरुआत प्लेटफार्म से लेकर सर्कु लेटिंग एरिया तक नियमित करने के साथ ही अब उद्घोषणा के जरिए स्टेशन आने व जाने वाले यात्रियों को कोविड संक्रमण से बचाव करने के संदेश एनाउंसमेंट कर दिए जा रहा है। एनाउंस किए जाने वाले संदेश में यात्रियों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सफर के दौरान क्या-क्या सुरक्षा उपाय अपनाना है उससे रेल यात्रियों को लगातार आगाह किया जा रहा है। गुरुवार से शुरु हुआ सफाई पखवाडे के दौरान आगामी दो अक्टूबर तक रेलवे अधिकारी व कर्मचारी जनजागरुकता अभियान चलाकर यात्रियों को सफाई संबंधी महत्व से संक्रमण से बचाव के लिए पेंपप्लेट के माध्यम से जागरुक भी करेंगे। इस अभियान में रेलवे के सभी स्थानीय रेल अधिकारी व कर्मचारी सहभागिता निभाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









