लूट का फरियादी निकला, लूट का मास्टर माइंड
Sep 19 2020
ग्वालियर। फील्ड ऑफिसर से हुई लूट की वारदात का खुलासा क्राइम ब्रांच व बिजौली थाना पुलिस ने कर दिया है। वारदात का मास्टर माइण्ड फरियादी निकला और उसने अपने दोस्त की मदद से पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी फील्ड ऑफीसर व उसके साथी को हिरासत में लेकर लूट की रकम बरामद कर ली है।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि विगत चार सितम्बर को मुरार थाना क्षेत्र के एमएच रोड निवासी सोनवीर सिंह जाट पुत्र मनोहर सिंह जाट ने शिकायत की थी कि वह मित्रता फायनेंस कंपनी में फील्ड ऑफीसर है और जब वह कलेक्शन कर वापस आ रहा था तो दो बदमाशों ने उसे टक्कर मारी और कट्टा अड़ाकर नगदी से भरा बैग लूट ले गए थे।
वारदात का पता चलते ही क्राइम ब्रांच और बिजौली थाना पुलिस की टीम बनाकर मामले की पड़ताल की तो पता चला कि वारदात के समय फरियादी की एक नंबर पर बातचीत चल रही थी, जो यूपी के फतेहपुर का है और घटना के समय नंबर धारक ग्वालियर में घटना स्थल के पास ही था। साथ ही पता चला कि फरियादी सोनवीर भी फतेहपुर का रहने वाला है। शंका होते ही पुलिस टीम ने सोनवीर से पूछताछ की तो कुछ ही देर में कडिय़ां खुल गईं और उसने अपने दोस्त अनिल जाट की मदद से वारदात को अंजाम देना स्वीाकर कर लिया।
सोनवीर को हिरासत में लेने के बाद क्राइम ब्रांच और बिजौली थाना पुलिस फतेहपुर पहुंची और आरोपी अनिल को भी दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद ही उन्होंने हिस्सा कर लिया था और 1 लाख 20 हजार सोनवीर ने लिए थे और 90 हजार उसने लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटे हुए रुपए बरामद कर लिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









