बारिश से आंशिक राहत उमस होगी फिर हावी
Sep 19 2020
ग्वालियर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार शाम को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
महानगर में बीते कई दिनों से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही चटक धूप और उमस से लोगों में बेचैनी बढ़ रही थी। तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और बारिश को देख लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर हुई बारिश से ही उमस बढ़ गई। वहीं कई जगहों पर जलभराव होने से लोग परेशान हुए। लोगों को उमीद है कि मौसम सुहाना होने से गर्मी की अधिकता शांत होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शनिवार की सुबह से सूर्य देवता फिर से चमके और लोगों को गर्मी और उमस का भारी एहसास हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









