भाजपा के विरोध के बीच कांग्रेसियों ने किया कमलनाथ का जोशीला स्वागत
Sep 18 2020
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर विशेष वायुयान से ग्वालियर पहुंचे। उप चुनावों के मददेनजर कमलनाथ का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण था जिसमें उनका विजयाराजे सिंधिया विमान तल से वीरांगना की समाधि तक भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने मैदान में एक धन्यवाद सभा को भी संबोधित किया। कमलनाथ रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही कर रहे हैं और शनिवार को सुबह मेला मैदान में कार्यकर्तओं और नेताओं से चर्चा करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मु ख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर में एक बजे विमान तल पर पहुंचे जहां से वह कार में सवार होकर लक्ष्मीबाई की समाधि तक रोड शो की तरह आए। रास्ते में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर, बैनर होर्डिंग लगाकर पुष्प वर्षा तथा बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। उन्हें लक्ष्मीबाई की समाधि तक पहुंचने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। इस अवसर पर पूर्व सीएम के साथ उनके पूर्व मंत्री साथी पीसी शर्मा, ग्वालियर के विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, ग्वालियर विधानसभा के प्रत्याशी सुनील शर्मा, ग्वालियर पूर्व के संभावित प्रत्याशी डॉ सतीश सिकरवार , जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र शर्मा आनंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रश्मि पवार शर्मा, प्रदेश सचिव निधि शर्मा, रितु राय , सेवादल कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। इसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ एक निजी होटल में पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से चुनाव के साथ ही अन्य मुददों पर देर रात तक चर्चा की। यहां संभागभर के कांग्रेस नेताओं और सभी 16 सीटों के उपचुनाव के कांग्रेस के दावेदार भी भारी भीड़ के साथ पहुंचे।
बारिश ने पूरी धन्यवाद सभा को बिगाडा
पूर्व सीएम कमलनाथ जैसे ही लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंच कर माल्यार्पण कर रहे थे , तभी आसमान में छाई एक बदली से पानी बरसने लगा। पानी बरसते ही कार्यकर्ता इधर उधर मागने लगे। वहीं कुछ कार्यकर्ता पोस्टरों को अपने सिर पर रखकर पानी से बचते नजर आये तो कुछ पानी में भीगते हुये भी। कमलनाथ को भी छाते के साये में मंच पर लाया गया तभी एक बार फिर तेज पानी आ गया। कमलनाथ ने धन्यवाद सभा में धन्यवाद दिया और कहा कि इस बार ग्वालियर अंचल इतिहास बनायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को भी वह न्याय दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर अपना वोट बेचने वाले गददारों को इस बार सबक जनता जरूर सिखायगी।
भाजयुमो ने किया विरोध
पूर्व सीएम कमलनाथ के ग्वालियर आगमन को लेकर अपनी घोषणाओं पर अमल नहीं करने को लेकर आज कमलनाथ का विरोध किया। एक बार तो ऐसी नौबत आ गई कि कांग्रेस और भाजयुमो कार्यकर्ता बैरिकेट लांघ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने सामने आ गये, लेकिन मौके पर मौजूद भारी सं या में पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग अलग कर दिया। वहीं पुलिस ने काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को कला बीथिका के पास ही रोके रखा। इतना ही नहीं पुलिस ने कला बीथिका पर पडाव चौराहे पर बसों को लगा दिया जिससे कोई कार्यकर्ता कमलनाथ को काला झंडा ना दिखा सके।भाजयुमो कार्यकर्ता अपने हाथों में जहां कमलनाथ वापस जाओ के नारे लगा रहे थे , वहीं १५ माह के शासन में ग्वालियर में क्यों नहीं आए इसका जबाब दो के नारे गुब्बारे , काली शर्ट पहने थे। कमलनाथ के पडाव पर से गुजरते समय जहां भाजयुमो कार्यकर्ता कमलनाथ वापस जाओ के नारे लगा रहे थे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता जोश में कमलनाथ के पक्ष में नारे लगाते दिखे।
सोशल डिस्टेंसिंग टूटा
कमलनाथ की दो दिवसीय यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में कोविड १९ महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। इस दौरान जहां कई कार्यकर्ता मास्क नहीं लगाये थे । इस अवसर पर ग्वालियर में रोजाना लगभग दो सौं से अधिक कोरोना पॉजीटिव मरीज निकल रहे हैं ऐसे मेंं पहले भाजपा का तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान चला और अब कांग्रेस का दो दिवसीय प्रदर्शन से कोरोना किस ओर पहुंचेगा इसका इंतजार रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









