व्यापारियों को नवीन लोहामंडी की जगह शीघ्र मिलनी चाहिए: वीडी शर्मा
Sep 18 2020
ग्वालियर। पूरे पैसे जमा होने के बाद लोहा व्यापारियों को जगह मिलने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करूंगा। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने लोहा व्यापारियों से कही। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी उपस्थित थे ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि के अध्यक्ष संजय क_ल एवं सचिव निर्मल जैन उपस्थित थे। उन्होंने पूछा कि समस्या कहाँ आ रही है व्यापारी प्रतिनिधियों ने बताया कि 2005 में कोर्ट के निर्णय के आधार पर जगह के रेट तय किये गए थे कोर्ट के निर्णय के आधार पर ही 2007 में 1 करोड़ 69 लाख की राशि जमा कर दी गयी थी तत्पश्चात विकास कार्य के लिए जब जब जितनी राशि मांगी गई उतनी लोहा व्यापारियों ने दी। जब जगह आवंटित करने को कहा तो टालमटोल होने लगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 2013 में कैबिनेट निर्णय किया उसके बाद शासन आधी जगह को विवादित बताने लगा। जब हमने कहा कि तब तक अविवादित जगह ही आवंटित कर दो तो वर्ष 2018 में अविवादित जमीन के लिए कैबिनेट निर्णय आ गया। स्थानीय जिला प्रशासन ने गलत गणना कर जमीन की 10 गुना ज्यादा कीमत का मांगपत्र दे दिया । हमने प्रशासन से निवेदन किया कि आपके द्वारा 2007 में ही पूरे पैसे ले लिए गए थे कोर्ट के निर्णय के आधार पर ही पैसे जमा करवाए गए हैं ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने बताया की व्यापारियों की पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और उसके द्वारा उसके साथ भेदभाव किया जाना उचित नहीं है सरकार गरीबों को पट्टे दे रहीं हैं लेकिन हमारे पैसा देने के बाद भी जगह नहीं मिल पा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









