पंजाबी परिषद ने स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

Sep 18 2020

ग्वालियर। पंजाबी परिषद के मुख्य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज एवं अध्यक्ष अशोक मारवाह ने अपनी एक संयुक्त रूप से बताया आज से 30 सितबर तक रेल्वे ग्वालियर मंडल झांसी द्वारा सफाई पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को ग्वालियर स्टेशन और पंजाबी परिषद समिति और रेल्वे विभाग द्वारा संयुक्त स्वछाा अभियान चलाया गया। इसमे परिषद के आधा सेंकडा महिला पुरुषो ने रेल विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियो ने सफाई कर जनता को अभियान हेतु जागरुक और सफाई हेतु संकल्प के साथ शपथ दिलायी।
सफाई के साथ साथ परिषद के कार्यकर्ताओ ने मास्क, ग्लस, और सेनिटाइर भी जनता जनार्दन को बांटे। रेल्वे विभाग ने सलित हुए सभी का आभार प्रकट किया।