तीन और कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम

Sep 18 2020

ग्वालियर।अंचल में जिस रफ्तार से जिले में कोरोना संक्रमण ने तेजी से फैल कर लोगों को अपनी जद में लिया वहीं कोरोना संक्रमण पीडि़त मरीजों की मौत का आंकड़ा अब सितंबर महीने में भी भयावह तस्वीर पैदा कर रही है। गुरुवार को दिन में जहां चार कोरोना मरीजों की मौत हुई थी वहीं शुक्रवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीजों ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों मरीजों की संख्या 138 के पार पहुंचने से मौत का आंकड़ा अंचलवासियों को डरा रहा है।  ऐसे में कोरोना से स्वयं का बचाव करना ही समझदारी है।
अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य तेजी से खराब हो रहा है संक्रमण का फै लाव पूरे शरीर के अंगों को प्रभावित कर रहा हैं साथ ही अब तो ऐसे कई मामले सामने आ रहे है जिन मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी ऐसे चार मरीजों की अब तक मौत होने से डॉक्टर भी चिंतित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी बलवीर सिंह पुत्र बहर सिंह उम्र 70 साल की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त होने के कारण उन्हें इलाज के लिए मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।
शुक्रवार सुबह सात बजे बलवीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं ग्वालियर निवासी तहसीलदार पुत्र कल्याण सिंह उम्र 55 साल 16 सितंबर को कोरोना इलाज क राने के लिए मल्टी सुपर स्पेशलिटी में भर्ती हुए थे। लेकिन उपचार के दौरान उनके फेफ ड़ों में इंफेक्शन होने के करण हालत गंभीर हो गई और बीती रात उनकी मौत हो गई। मौत का सिलसिला यहीं नहीं थमा, भिंड निवासी सूर्योदय पुत्र डॉ. गिरीश उम्र 47 साल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।