चिपचिपी गर्मी का हो रहा अहसास
Sep 18 2020
ग्वालियर। एक पखवाड़े से ज्यादा समय हो गया है। शहर में बादल मेहरबान नहीं हो रहे हैं। अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने से बारिश नहीं हो पा रही है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को भी चिपचिनी गर्मी और उमस ने लोगों का बुरा हाल होते देखा गया। मौसम विभाग ने एक बार फिर से दावा किया है कि 25 सितंबर को एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने की संभावना है जिसका असर एक दो दिन बाद शहर में पड़ सकता है। वर्तमान में पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए शहर में उत्तर-पश्चिमी हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल रही है, जिससे गर्मी बनी हुई है। शहर में बारिश भले ही न हो लेकिन आसमान में बादल जरूर छा रहे हैं। बीते दो दिनों से शहर के दक्षिण-पश्चिमी आसमान के क्षेत्र में घने बादल बने हैं।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका पट्टी का पश्चिमी भाग हिमालय के पास और पूर्वी भाग यूपी के बरेली, सुल्दानपुर, पटना, मालदा से होते हुए असम और नागालैंड की ओर खिसक गई है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पट्टी पूर्वोार उार प्रदेश से पूर्वोार मध्य प्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैली है। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसी कारण कम दबाव का क्षेत्र कम ही बन पा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









