विरोध कर रहे भाजपाइयों को कांग्रेसियों ने दिखाए जूते

Sep 18 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में पूर्व सीएम कमलनाथ के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। बीजेपी के कार्यकर्ता पूर्व सीएम कमलनाथ का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं जूते दिखाए। तो बीजेपी कार्यकर्ता भी जूते दिखाने लगे। इसे  देखकर यह लगने लगा कि स्थिति खराब हो सकती है तभी पुलिस ने दोनों के बीच में दीवार बनकर मामले को शांत किया।
 जैसे ही कमलनाथ का काफिला हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पड़ाव पर पहुंचा, उसी समय बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध करने लगे, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण उनको बैरिकेड लगाकर रोका गया। इसी दौरान कमलनाथ का काफिला बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने से गुजारा तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनको जूते दिखाए। उसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी उनको काले झंडे और जूते दिखा कर विरोध किया। ग्वालियर में कमलनाथ का काफिला निकला जिसका अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। चुनाव से पहले कमलनाथ के आने का संभाग भर के कांग्रेसियों ने जमकर जोशीला स्वागत किया। जगह जगह उनके स्वागत में उपचुनाव के दावेदारों ने स्वागत में पूरी ताकत लगा दी। ग्वालियर चंबल संभाग की सभी 16 सीटों के दावेदारों ने टिकिट की आस में अपना ताकत और चेहरा दिखाने के लिए कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री के सामने भीड़ जुटाई थी।