क्राईम ब्रांच ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर बेचने वाली महिला को किया गिरफ्तार
Sep 17 2020
ग्वालियर। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना ठाटीपुर के अपराध क्रमांक 491-19 तथा थाना ग्वालियर के अपराध क्रमांक 199-19 मे वांछित मुख्य आरोपिया बबली उर्फ अरूणा गौतम को ग्वालियर रेल्वेस्टेशन के बाहर देखा गया है जो भागने की फिराक में है, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उप पुलिस अधीक्षकए अपराध रत्नेश सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच को उक्त सूचना की तस्दीक करने हेतु निर्देशित किया। उप पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मेंथाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता द्वारा मय क्राईम टीम एवं थाना ठाटीपुर पुलिस की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान ग्वालियर रेल्वे स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर उक्त आरोपिया बबली उर्फ अरूणा गौतम पत्नी स्व. प्रदीप गौतम निवासी अंबाला केंट, हरियाणा को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपिया से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने पांच नाबालिग लड़कियों का षडय़त्रपूर्वक विवाह करवाया है। उक्त लड़कियों के संबंध में क्राईम ब्रांच द्वारा विस्तृत रूप से पूछताछ भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियाने यह भी बताया कि वह एक गिरोह के साथ काम करती है जिसमें कुछ लोग रेल्वे स्टेशन अथवा बस स्टेण्ड पर रह कर घर से भागी हुई लड़कियों पर निगाह रखते है व उन्हे बहला फुसलाकर षडय़त्रपूर्वक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में शादी करवाने के नाम पर बेच देते है। उक्त आरोपिया बबली उर्फ अरूणा गौतम की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर द्वारा 30 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। उक्त आरोपिया से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका: उक्त आरोपिया को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, राजकुमार राजावत, राजीव सोलंकी, अंगद यादव, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, रणवीर यादव, सतीश परिहार, प्रदीप यादव, नवीन पाराशर एवं राजाकुमारी एवं थाना ठाटीपुर के जितेन्द्र झाला, दीपा शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









