6 दर्जन से अधिक दिव्यांगों ने यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर में जमा किए अपने आवेदन

Sep 17 2020

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित शिविर में 6 दर्जन से अधिक दिव्यांग हितग्राहियों ने अपने यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराए। गत दिवस आयोजित शिविर में 1 सैकड़ा से अधिक दिव्यांगों ने यूडीआईडी कार्ड के लिए अपने दस्तावेज जमा कराए थे। शीघ्र ही इन सभी दिव्यांगों के यूडी आईडी कार्ड बन जाएंगे। 
 शिविर के दौरान उपायुक्त जन कल्याण श्रीमती ज्योति शिवहरे, नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल एवं विजय बरुआ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 
 उल्लेखनीय है कि नगर निगम सीमा अंतर्गत शहर में रहने वाले दिव्यांग हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में ऐसे समस्त दिव्यांग हितग्राही जिनके यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बने हैं उन दिव्यांग हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत  गुरुवार को ढोली बुआ पुल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों के आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए जिससे उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए जा सकें। आज आयोजित शिविर में कुल 73 दिव्यांग जनों ने उपस्थित होकर अपने दस्तावेज उपलब्ध कराए जिससे उनके यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जावेगी।