सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने पौधारोपण किया
Sep 17 2020
ग्वालियर। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को बस स्टैंड क्षेत्र में पौधारोपण कर फलदार पौधे रोपे तथा इस अवसर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जनों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया।
रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित सुलभ शौचालय पर आने वाले नागरिकों को सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित एवं नगर निगम उपायुक्त एपीएस भदौरिया द्वारा आम जनों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारियां दी गई तथा मास्क, दस्ताने एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर नागरिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए प्लास्टिक की पॉलीथिन का उपयोग न करने का भी संकल्प लिया गया और फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। इस दौरान सुलभ इंटरनेशनल की ओर से प्रशांत सिंह, प्रकाश झा, राज नारायण राय एवं उदय शंकर झा सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









